प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- कुंडा, संवाददाता। ई-रिक्शा पलटने से कानपुर के रहने वाले दो लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। परिजनों ने घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। कानपुर के रहने वाले राम फेर साहू का 29 वर्षीय बेटा अंश साहू अपने साथी गोपी श्याम की 10 वर्षीय बेटी अंशिका साहू के साथ किसी काम से कुंडा आए थे। ट्रेन से उतर कर वह दोनों ई-रिक्शा से जा रहे थे। अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों घायल हो गए। अन्य हादसों में बाघराय थाना क्षेत्र के हरबसपुर बिहार गांव निवासी अजय मिश्रा की 40 वर्षीय पत्नी शीला मिश्रा, रायपुर भरखी गांव निवासी विपिन कुमार का 22 वर्षीय बेटा सुधीर कुमार, प्रेम नगर निवासी राकेश केसरवानी, विदासिन गांव निवासी वीरेन्द्र साहू, हथिगवां थाना क्षेत्र के तिगुनाइत का पुरवा गां...