पीलीभीत, मई 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर बिलसण्डा मार्ग पर तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने में ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई रिक्शा चालक समेत दो घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव महेशापुर निवासी महेन्द्र कुमार दियोरिया रोड पर टुकटुक चलाता है। वह सबारियां लेकर बीसलपुर आ रहा था तभी मानपुर चौराहे पर तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलट गया। जिससे टुकटुक चला रहा महेन्द्र कुमार व ई रिक्शा पर सबार गांव पहाड़गंज का बबलू पुत्र डल्ला 50 घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...