कौशाम्बी, मार्च 12 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावां का मजरा दादूपुर निवासी दीपक पुत्र कल्लू प्रसाद , संदीप पुत्र ओम नारायण व अभी पुत्र प्रकाश मंगलवार को ई-रिक्शा में जेनरेटर लादकर अजुहा के सकरा बाबा मंदिर गए थे। शाम को लौटते वक्त अजुहा स्थित बीएसएनएल टॉवर के नजदीक नेशनल हाईवे पर अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार तीनों युवक जेनरेटर की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.