गाजीपुर, फरवरी 5 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में बुधवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रिक होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक सनी कुमार घायल हो गया। लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कासिमाबाद के कलौवरा गांव निवासी सनी कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पहेतिया से ई-रिक्शा लेकर जंगीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा पलटने से वह उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सनी कुमार को बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड...