सीवान, दिसम्बर 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप नहर पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में हरिहर छपरा गांव निवासी जितन ठाकुर का पुत्र वशिष्ठ ठाकुर लालजी ठाकुर की पत्नी मुन्नी कुमारी एवं ब्रह्मा ठाकुर की पत्नी लीलावती देवी शामिल है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...