गंगापार, फरवरी 14 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया कस्बा निवासी दो सगी बहनें बबिता व सविता पुत्री अमरजीत किसी काम से उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव गई थी। दोनों बहनें शनिवार दोपहर बाद ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। हंडिया अंदावा स्टेट हाईवे पर मौजूद जोगापुर गांव के सामने पिपरहवां वीर बाबा के पास ई रिक्शा में किनारे बैठी सविता का बैग अपाचे सवार उचक्का लेकर हंडिया की तरफ भाग निकला। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड व पांच हजार तीन सौ रुपये नकद था। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि वारदात की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...