अमरोहा, मार्च 22 -- घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा शाम ढलते ही चोरी हो गया। ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट लिखाने को पीड़ित चौकी से लेकर थाने तक चक्कर काटता रहा लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। आखिरकार पीड़ित ने एसपी आफिस पहुंचकर अपनी व्यथा बताई, जिस बाद एसपी की फटकार पड़ने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फजीहत के बाद चोर की तलाश में पुलिस अब मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जट बाजार ( राजू सराय) में मजदूर छोटे का परिवार रहता है, उनके बेटे अनवार ने परिवार के गुजारे के लिए कुछ दिन पहले दिलनवाज नाम के शख्स से एक पुराना ई-रिक्शा खरीदा था, जो रमजान के महीने में परिवार का पेट भरने के लिए बड़ा सहारा बना था। इसी बीच बीती 15 मार्च की शाम करीब 7 बजें मेहनत मजदूरी कर इफ्तार के वक्त बच्चों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.