हरिद्वार, जनवरी 4 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के दो ई-रिक्शा भी बरामद किए गए। पहली वारदात 30 दिसंबर की है, जब पीठ बाजार सेक्टर-1 से विनोद कुमार निवासी गुरुकुल कांगड़ी का ई-रिक्शा चोरी हुआ। दूसरा मामला दो जनवरी का है, जिसमें ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी सुभाष सिंह का ई-रिक्शा चोरी किया गया। पुलिस ने चार जनवरी को सेक्टर-4 लिप्टिस के बाग के पास से आरोपी अंकित पुत्र हरिराज को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में चोरी स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर सेक्टर-5 बी के खंडहर से दोनों ई-रिक्शा बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...