फिरोजाबाद, जून 30 -- फिरोजाबाद, थाना उत्तर क्षेत्र में मंडी से अज्ञात चोर ई रिक्शा चुरा ले गए। जब चालक को ई रिक्शा चोरी की जानकारी हुई तो उसने ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। करीब 500 मीट दूर ई रिक्शा मिल गया। इस दौरान उसके भाई भी पहुंच गए तथा ई रिक्शा वापस लेते हुए उसे चुराने वालों को थाना उत्तर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। राठौर नगर गली नंबर एक आसफाबाद निवासी अवनीश पुत्र शंकरलाल ई रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार को भाड़ा उठाने के लिए मंडी गया था। सुबह सवा आठ बजे वह मंडी में भाड़े के लिए लोगों से बात कर रहा था, इस दौरान कोई उसका ई रिक्शा चोरी कर ले गया। अवनीश को जब अपने ई रिक्शा के चोरी होने की जानकारी मिली तो वह हड़बड़ा गया। उसने अपने भाइयों को भी फोन कर दिया तथा ई रिक्शा की तलाश करने लगा। मंडी से करीब आधा किलोमीटर दूर उसने अपना ई रिक्शा पकड़ लि...