कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा (आंबेडकर नगर) निवासी नरेश कुमार सरोज एवं राकेश कुमार सोनकर ने ई-रिक्शा खरीद रखा है। सोमवार की रात चोरों ने दोनों का ई-रिक्शा पार कर दिया था। खोजबीन के दौरान सुबह नरेश का रिक्शा बिसारा टॉवर के समीप महुए की बाग में पलटा पड़ा मिला। चोर इसकी रिम समेत दो टायर, स्टेपनी, बैट्री एवं चार्जर खोल ले गए थे। जबकि, राकेश के ई-रिक्शा के डाला को मूरतगंज में बेच दिया था। जानकारी किए जाने पर पता चला कि रसूलपुर गिरसा (पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर) निवासी शातिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों रिक्शा चोरी किया है। सुबह वह दोनों ई-रिक्शा के पार्ट्स को दूसरे ई-रिक्शा में लादकर बेचने के लिए भरवारी होते हुए मूरतगंज बाजार जा रहा था। इस दौरान घेराबंदी कर ग्रामीणों ने उसे चमंधा गांव के समीप पकड़कर पुलिस के हवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.