गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक मुकेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार की शाम एक युवक ने उसे ई-रिक्शा से दुर्गापुर बाजार से हैण्डपम्प लेकर आने के लिए उसे फोन कर बुलाया। जब वह ई-रिक्शा लेकर रेवड़ा मोड़ के पास पहुंचा तो वहां खड़े दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.