हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले में ई-रिक्शा चालक दरोगा पर गालीगलौज का आरोप लगा रहा है। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में बुधवार को दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो 20 सेकंड का है। इसमें पुलिसकर्मी की बाइक दिखाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मी की बाइक होने के बात भी कह रहे हैं। दूसरा वीडियो 2 मिनट 3 सेकंड का है। इसमें दो लोगों में बातचीत हो रही है। एक अपने को ई रिक्शा चालक बता रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ई रिक्शा चालक कहता है उसे गाली मत देना। इस पर पुलिस कर्मी उसे खुद के दरोगा होने की बात कह रहा है। ई रिक्शा चालक कह रहा है कि पुलिस कर्मी नशे का सेवन कर रहे थे। उसी समय उसका हाथ लगने से उनकी ग्लास नीचे गिर गई। इसके बदले में उसने पैसे भी दिए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.