रुडकी, जुलाई 25 -- खानपुर विधायक के कार्यालय पर पहुंचे ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस प्रशासन बेवजह उन्हें परेशान कर रहा है। उनके चालान काटे जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि कागजात होने के बावजूद लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। फिर भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। बताया कि पुलिस द्वारा लगातार दस से लेकर 50 हजार तक के चालान काटे जा रहे हैं। उन्हें नो एंट्री जोन में जाने से रोका जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग सही तरीके से अपना काम करते हैं उनका उत्पीड़न न किया जाए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.