सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मनोहरपुर निवासी दीपक सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोप है कि 28 जनवरी की रात जब अपना ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था तो रास्ते में गांव में ही अंडे की ठेली के पास साहिल सैनी व बिट्टू सैनी पुत्र सुरजपाल सैनी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो दोनों आरोपी अपने घर के सामने मिले और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दीपक सैनी को गंभीर चोटें आईं। घायल को जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.