लखनऊ, जुलाई 3 -- पीजीआई कोतवाली इलाके के उतरेटिया बाजार निवासी ई-रिक्शा चालक रामानंद यादव ने तीन लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे शहीद पथ पुल के नीचे सवारी उतार रहा था। तभी सागर तिवारी, सौरभ तिवारी व रामजी तिवारी ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू रखकर उसका अपहरण करने की भी कोशिश की। आरोप है कि हमले में छह जगह चोट आई है। बताया कि जब लोग बचाने के लिए दौड़े तब आरोपी उसे छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित और तीनों आरोपित ई-रिक्शा चालक हैं। सवारी बैठाने को लेकर इनमें आपसी विवाद हुआ था। इसी विवाद में मारपीट हुई है। चाकू मारने की बात साबित नहीं हुई है। हाथ में पकड़ी चाबी से मारने की चोट है। तीनों आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.