कौशाम्बी, फरवरी 13 -- कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में करारी रोड पर बुधवार को ई-रिक्शा हटाने को लेकर चालक को पीटने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। धनपरा, करारी निवासी चालक कामता प्रसाद सरोज की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि समसपुर गांव के अंशू मिश्र पुत्र ओम प्रकाश ने पिटाई की। इससे पति को चोटें आईं। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...