मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। कछवां के महामलपुर में दो दिन पूर्व बदमाश चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट ले गए। अचेत चालक को खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पत्नी ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विंध्याचल कंतित निवासी 40 वर्षीय तौफीक कुरैशी ई-रिक्शा चालक थे। वें 20 फरवरी की रात मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से कछवां के महामलपुर की एक सवार लेकर निकले। पत्नी रेशमा कुरैशी ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे जब पति घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन किसी काल नहीं उठाया। सुबह लगभग पांच बजे एक महिला ने काल रिसीव किया। उसने बताया कि कछवां के महामलपुर में यह मोबाइल मिला है। महिला की सूचना ...