रामपुर, जनवरी 31 -- सैफनी। शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के पास ई-रिक्शा चालक चंद्रपाल के घर से अज्ञात चोरों ने किसी तरह बंद घर में घुसकर नगदी, कुंडल समेत हजारों का माल समेट लिया। बताया गया कि शुक्रवार को वह परिवार सहित ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर सोने के एक जोड़ी कुंडल और करीब 35 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.