प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- रामपुर बावली। ससुराल से रात को घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक की रास्ते में एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद निवासी मनोज कुमार मिश्र (42) ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार शाम वह ससुराल लालगंज के जेवईं गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। लालगंज थाना क्षेत्र के हरनाहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थनीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो शव देखते ही कोहराम मच गया। मनोज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से त...