वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया सट्टी निवासी लापता ई-रिक्शा चालक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन और पड़ोसी रविवार को आदमपुर थाने पर पहुंचे। आदमपुर पुलिस ने दो ई-रिक्शा चालकों को हिरासत में लिया है। कोनिया सट्टी निवासी सन्नी सोनकर ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस के अनुसार वह 29 जनवरी को लापता हुआ, फिर घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसकी तलाश में टीम लगी थी। इस बीच परिजनों को कुछ लोगों ने बताया कि उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि उसके साथ के ई-रिक्शा चालकों ने हत्या कर शव कहीं ठिकाने लगा दिया है। परिजनों की ओर से कुछ नाम बताए गए। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सन्नी की तलाश की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.