शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मघई टोला निवासी 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनोज की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने केरूगंज तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगभग 25 से 30 मिनट तक लगा रहा। परिजनों का आरोप है कि मनोज के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। बताया गया कि मनोज थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक आलू भूनने की दुकान के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब मनोज ने अपनी पत्नी ललिता को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मार सकते हैं। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो वह अचेत हालत में मिला। उसे राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सुबह ही थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.