पाकुड़, जून 15 -- महेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के सबसे व्यस्तम जगह अंबेदकर चौक पर ई-रिक्शा चालकों के द्वारा मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क पर गलत ढंग से ई-रिक्शा खड़ा कर आवागमन में असुविधा उत्पन्न करने को लेकर कई बार टोटो मालिक सह चालकों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही नसीहत व सख्त चेतावनी दी गई कि आगे से ऐसी गलती न करें अन्यथा कानूनी कारवाई के भागीदार आप स्वयं होंगे। परंतु हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर ई-रिक्शा चालक मुख्य सड़क पर ही ई-रिक्शा खड़ी कर लोगों को आवागमन में असुविधा उत्पन्न कर रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही नजारा प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक पर दिखाई पड़ा। जहां मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा की कतार लगी हुई थी। इस बीच एक युवती किसी तरह सड़क पार करने पर मजबूर हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.