बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- ककोड़ से सिकंदराबाद रोड़ पर जा रहे ई रिक्शा चालक की बुलेट बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। गांव सलैमपुर जाट निवासी श्यौदान सिंह का 45 वर्षीय धेवता संजय कुमार अपनी ननिहाल में रहकर ई रिक्शा चलाता था। गुरुवार शाम संजय ई रिक्शा लेकर ककोड़ से गांव की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि चांगौली मोड़ से पहले संजय ई रिक्शा साईड में खड़ा करके कुछ काम कर रहा था। तभी बुलेट बाइक चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुलेट बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। कोतवाली प्रभारी...