अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में पिछले माह ई-रिक्शा चालक की गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाईयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एक आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। बरौला जाफराबाद पथवारी वाली गली निवासी देवेंद्र (35) पुत्र रमेश चंद्र ई-रिक्शा चलाते थे। 11 जनवरी की सुबह देवेंद्र ने घर के बाहर गली में ई-रिक्शा खड़ा कर दिया, तभी बगल में रहने वाले बड़े भाई श्याम का बेटा भूसे की गठरी लेकर निकला। उसने रास्ते से ई-रिक्शा हटाने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद जब देवेंद्र अपने घर में पत्नी के साथ चाय पी रहे थे, तभी श्याम व उसके बेटे गालीगलौज करते हुए घर में घुसे और देवेंद्र को बेरहमी से पीटने लगे। गंभीर हालत में परिजन उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.