बगहा, जनवरी 4 -- बेतिया। नगर परिषद द्वारा मनमाने टैक्स वसूली से परेशान ई रिक्शा चालक संघ आगामी 8 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जिसको लेकर संघ ने रविवार को होमगार्ड कार्यालय के समीप एक मंदिर परिसर में बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया। संघ अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि नगर में ई-रिक्शा ऑटो चालकों से अलग-अलग विभाग द्वारा कौड़ी (टैक्स) के नाम पर प्रतिदिन लगभग 86 रुपया वसूला जा रहा है। इसके बावजूद लगेज का अलग कौड़ी लिया जाता है। मौके पर महासचिव युसूफ अंसारी समेत मेराज अंसारी, बृजेश साह, मनोज पांडेय, मोहम्मद आजाद, नागमणि कुमार, साजन कुमार, संतोष प्रसाद, संजीत पासवान, फारूक अंसारी आदि चालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...