बिजनौर, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस मंडावर में रिक्शा चालक एसोसिएशन द्वारा बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडावर मेन बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर एसोसिएशन अध्यक्ष मोईन अहमद, एसडीएम न्यायिक धामपुर/अधिशासी अधिकारी रामाश्रय, थानाध्यक्ष सुमित राठी व व्यापारी नेता प्रशांत कुमार उर्फ मोनू ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद रिक्शा चालकों ने अतिथियों को पगड़ी व बैज पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सौ से अधिक ई-रिक्शाओं के साथ राष्ट्रीय गीतों के बीच विशाल तिरंगा रैली निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में दुकानदारों ने भी झूमकर जश्न मनाया और रिक्शा चालकों को टॉफी बांटी। एसोसिएशन अध्यक्ष मोईन अहमद ने कहा कि यूनियन का गठन रिक्शा चालकों के अधिकारों की रक्षा और एकता के लिए किया गया है। कार्यक्रम के अंत मे...