मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- कस्बे में ई- रिक्शाओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने के मामले में पुलिस ने ई- रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश अनुसार रविवार की दोपहर बाद थाना प्रांगण में दरोगा राजीव सिंह ने ई- रिक्शा चालको के साथ बैठक की। पुलिस ने ई रिक्शा चालकों दिशा निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले इलाके में ई रिक्शा लेकर न जाए। खादर तिराह,रोडवेज रोडवेज बस स्टैंड पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान आगे ई रिक्शा खड़ी कर अतिक्रमण न करें। भैंसानी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने चालकों को कडी चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...