प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज ई-रिक्शा यूनियन ने शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ई-रिक्शा चालकों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि जिन ई-रिक्शा चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट और सही नंबर प्लेट हैं, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे उत्पीड़न को बंद नहीं किया गया, तो यूनियन हड़ताल करने को मजबूर होगी। ज्ञापन पर उपाध्यक्ष रमाकांत रावत, ननकऊ मिश्रा, राजेंद्र कुमार, आमिर खान, बबलू यादव और राजेश सिंह ने भी हस्ताक्षर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.