फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय विद्युत करंट लगने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। हसमत नगर निवासी इमामुद्दीन 42 वर्ष पुत्र छिद्दू अली ई रिक्शा चलाता था। वह घर पर रात को ई रिक्शा की बैटरी को चार्ज करने को तार लगा रहा था। उसी दौरान उसको करने लग गया। करंट लगते ही वह वहीं पर गिर पड़ा। गिरते ही वह बेहोश हो गया। उसके गिरते ही परिजन वहां पर आ गए। उसकी हालत देख वह घबरा गए तथाह चीखपुकार करने लगे। उनकी आवाज सुन काफी लोग एकत्रित हो गए। परिवारीजनों का कहना है कि वह उसे चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.