मैनपुरी, जुलाई 5 -- बिछवां कस्बे में ई रिक्शा चार्ज करते समय 42 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना शनिवार सुबह की है। कस्बे के किराए के मकान में रह रहा 42 वर्षीय रामबाबू पुत्र पातीराम ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह उसने अपना ई रिक्शा चार्जिंग पर लगा दिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक छह बच्चों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.