किशनगंज, जनवरी 29 -- पोठिया। बुधवार सुबह दस बजे किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क स्थित लुनधारा गांव तथा रेलवे फाटक के समीप किशनगंज की ओर से आ रही एक ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर बीस फिट नीचे खाई में गिर गई। जिससे ई रिक्शा पर सवार छह लोगों में से ई रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायल में तीन महिला भी शामिल है। घायलों में मीना मरांडी ( 50 ) संगीता सुरेन( 48 ) सोबी मुर्मू (35) सुनोती मुर्मू( 40) तथा ई रिक्शा चालक शामिल थे। सभी पश्चिम बंगाल के सोनापुर के निवासी थे। बुधवार को यह सड़क हादसा उस समय हुई जब एक ई रिक्शा पर छह लोग सवार होकर सोनापुर से किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क से ठाकुरगंज होते हुए कच्चदह झील जा रहे थे । इसी क्रम में लुनधरा रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर घटना घटी थी। इधर सभी घायलों को दूसरा आई रिक्शा से इलाज हेतु ले जाया गया।

हिंदी ...