मेरठ, जनवरी 13 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर मवीमीरा गांव के सामने सोमवार सुबह कोहरे के चलते कार ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। मवीमीरा निवासी सोनपाल क्षेत्र के गांवों में ई रिक्शा में रखकर सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार सुबह वह लावड़ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। गांव के सामने पहुंचने पर एक कार चालक ने उसकी ई रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई जिसके बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। कोहरे के बीच चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सोनपाल को सड़क से उठाते हुए पुलिस को सूचना दी और उसको अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि नाबालिग कार चला रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.