लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ। अलीगंज में एक व्यक्ति ने परिचित पर उधार लिए रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनको रुपये मांगने पर धमकी दी गई। अलीगंज के सेक्टर बी निवासी श्यामू के मुताबिक कुछ समय पहले सुलतानपुर के कुड़वार निवासी परिचित दिनेश ने उनसे ई-रिक्शा खरीदने के नाम पर 65 हजार रुपये मांगे थे। पीड़ित ने महानगर में आरोपी को रकम दे दी, लेकिन बाद में रुपये नहीं लौटाए। रकम मांगने पर आरोपी ने टरकाना शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपी की बेटी ने श्यामू को हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। ------------------ बंद मकान से चांदी के सिक्के और नकदी चोरी लखनऊ। गाजीपुर इलाके में चोरों ने एक बंद घर से चांदी के सिक्के, नकदी सहित कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। गाजी...