गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव के समीप गुरुवार को ई-रिक्शा के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव निवासी जवाहर ठाकुर का पुत्र गुड्डू कुमार और पुत्री रागिनी कुमारी एक ही बाइक पर सवार होकर आधार कार्ड में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे गवंदरी गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी...