अयोध्या, सितम्बर 23 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद पुलिस ने ई रिक्शा की बैटरी चुराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के लखनऊ और हरदोई निवासी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराए गए कुल 24 बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त दो कार व इनकी फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना महराजगंज के पूरा बाजार निवासी हरिकेश सिंह,कन्हैया और अशोक कुमार ने घर के बाहर खड़े ई रिक्शा से बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में महाराजगंज और स्वाट की संयुक्त टीम को लगाया गया था। संयुक्त टीम ने टण्डौली क्रासिंग दिलासीगंज मार्ग नहर के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराई गई 24 बैटरी,वारदात में प्रयुक्त दो कार,कूटरचित नम्बर प्लेट और कुल दो हजार रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.