प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खेत से घर लौटते समय रास्ते में ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूरायजहांपुर गांव निवासी राम कृपाल पटेल का 40 वर्षीय बेटा अनिल कुमार पटेल सोमवार सुबह घर से खेत गया था। खेत से लौटते समय जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा, गांव से निकल रहे ई-रिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे पहले निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां से उसे सीएचसी संग्रामगढ़ भेज दिया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच ...