हाथरस, अगस्त 11 -- - कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के अलीगढ़ रोड रुहेरी बाईपास कट पर हुआ देर रात को हादसा - घायल दरोगा को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए पहुंचाया जिला अस्पताल हाथरस। अलीगढ़ रोड रुहेरी बाईपास कट पर देर रात को मोबाइल बाइक सवार दरोगा ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गए। घायल दरोगा को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली हाथरस गेट में तैनात एसआई राजकुमार सेकंड मोबाइल पर तैनात थे। वह ड्यूटी के दौरान रुहेरी की तरह गश्त करने जा रहे थे। इसी दौरान उनको ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों भीड़ लग गई। घायल एसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.