मुरादाबाद, मार्च 31 -- गलशहीद थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे बालक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक की अस्पताल में थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। ईद के त्योहार के ठीक पहले बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना गलशहीद के असालपुरा चौकी के पास रहने वाला अबूबकर (11) अपनी मां रुबीना और छह भाई बहनों के साथ रहता था। बताया कि उसके पिता काफी समय पहले मां को छोड़ गए। जिसके बाद से मां रुबीना उसे लेकर अपने मायके में आ गई थी और यहीं किराये पर मकान लेकर रहती थी। रुबीना का बेटा अबूबकर मदरसे में दीनी तालीम लेने के साथ ही एक टेलर के यहां सिलाई सीखता था। बताया कि रविवार देर शाम रोजा इफ्तारी के बाद वह किसी काम से बाहर निकला था। असालतपुरा क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.