लखीसराय, मई 30 -- लखीसराय, हि.प्र.। किऊल थाना क्षेत्र के बिच्छवे गांव स्थित रेलवे फाटक के निकट मुख्य सड़क पर गुरुवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव निवासी त्रिभुवन मांझी के 24 वर्षीय पुत्र रासपति मांझी के रूप में हुई है। दुर्घटना में पीड़ित का एक पैर पूरी तरफ फैक्चर हो गया है। जिसके कारण पीड़ित को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार युवक सोभनी गांव स्थित अपना ननिहाल जा रहा था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.