कानपुर, फरवरी 7 -- रसूलाबाद, संवाददाता। बिल्हौर से शहबाजपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार युवकों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दलेलपुर-बिल्हौर निवासी तीस वर्षीय अमित कुमार अपने साथी गांव के पचीस वर्षीय जयकेश के साथ शहबाजपुर गांव निवासी बालकिशन के तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे थे। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर बर्रा ठर्रा के निकट सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां डाक्टर शैलेन्द्र ने जयकेश को म्रत घोषित कर दिया। अमित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मृतक के पिता महेंद्र को पुलिस ने दी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.