बिजनौर, फरवरी 15 -- भूतपुरी। ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िए घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बरेली के गांव बालपुर निवासी सुमित पुत्र सुमेरी लाल तथा नैनीताल (उत्तराखंड) के लालकुआं निवासी दीपक पुत्र त्रिवेणी प्रसाद गंगाजल लेने के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भूतपुरी समीप कट पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से बाइक दोनों कांवड़िए घायल हो गए। घटना स्थल पर पंहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गम्भीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...