कौशाम्बी, नवम्बर 22 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से जख्मी हुई महिला की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जोगापुर गांव की 48 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी स्व. अजय कुमार 14 नवंबर को खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में पीछे से आए ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी थी। रिक्शा गांव का ही नीरज पुत्र रोशन लाल चला रहा था। परिजनों ने हादसे में गंभीर रूप से जख्मी महिला को पहले प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद एसआरएन में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.