मथुरा, जनवरी 4 -- ई-रिक्शा की टक्कर से घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। राधाकुंड-गिरिराज परिक्रमा मार्ग में ओवरलोड ई रिक्शा फर्राटे भरते हुए निकलते हैं। शनिवार को राधाकुंड परिक्रमा स्थित नगला सांखी में घर के बाहर खेल रही चांदनी (12) को अज्ञात ई रिक्शा चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार को सीएचसी गोवर्धन लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.