बक्सर, फरवरी 19 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर बाजार के समीप गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 52 वर्षीय किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान उत्तर टोला निवासी रामपूजन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे सुबह अपने खेत नावाडेरा जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बाजार के पास अनियंत्रित गति से आ रहे ई रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...