रुडकी, मई 9 -- माजरी चौराहे के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की भिड़ंत से बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पिरान कलियर क्षेत्र के लामग्रंट निवासी साजिद अपने एक साथी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। माजरी चौराहे के पास एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को आसपास के लोगों व उसके साथी ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...