सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर कड़जर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात बाइक व ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ई-रिक्शा छोड़ कर चालक फरार हो गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के करमा बाबू गांव निवासी सीताराम (40) पुत्र इंदर प्रजापति अपने ससुराल नगवा गया था। वहां से वह सोमवार की रात बाइक से लौट रहा था। अभी वह बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर कड़जर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी खेसरहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.