बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर, दो घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 सिकंदरा मार्ग के करंडे मोड़ के निकट ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार लखीसराय जिले के शिवसोना गांव निवासी बलराम मंडल और राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवक शिवसेना जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रही ई रिक्शा ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...