प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- कुंडा (प्रतापगढ़), संवाददाता। बीमार मां को खाना देकर बाइक से घर लौट रहे युवक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार युवक सड़क पर गिरा तो उसे भी गंभीर चोटे आई। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रायबरेली के ऊंचाहार थानाक्षेत्र के पूरे निरही कंदरावां गांव निवासी राजाराम मौर्य की पत्नी बीमार है। वह मानिकपुर नगर के एक अस्पताल में भर्ती है। राजाराम का 22 वर्षीय बेटा पवन मंगलवार रात अपनी मां को खाना देकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर पाल ढाबा के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक और ई-रिक्शा दोनों सड़क पर पलट गए। जिससे ई-रिक्शा पर सवार रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.