फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नीलम रेलवे फ्लाईओवर पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सेंट्रल थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी 62 वर्षीय नैन देवी सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने बेटे प्रिंस के साथ बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के अस्पताल में इलाज करवाने जा रही थीं। जब वह नीलम रेलवे फ्लाईओवर पहुंची तो पीछे से आए ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक पर पीछे बैठीं नैन देवी फुटपाथ पर जा पड़ी। फुटपाथ में सिर लगने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। हादसा होने के बाद चालक ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गया। हादसा होने पर यहां वाहनों के रुकने से...