चम्पावत, जनवरी 9 -- टनकपुर। यात्रियों को लेकर ई-रिक्शा यूनियन और टैक्सी परमिट बाइक संचालक आमने-सामने हो गए गए हैं। दोनों पक्षों ने एसडीएम आकाश जोशी के सामने पक्ष रखा। शुक्रवार को टैक्सी परमिट बाइक चालक और ई रिक्शा यूनियन ने एसडीएम से मुलाकात की। टैक्सी परमिट बाइक चालक यूनियन ने बताया कि शारदा बैराज से नेपाल आवागमन पर लगी रोक के चलते उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...